जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: मेरठ की रूपल चौधरी का शानदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

कोलंबिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मिक्स रिले स्पर्धा में मेरठ की एथलीट रूपल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मिक्स टीम ने 3:19:62 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए प्रथम स्थान पाया। जबकि जर्मनी ने 3:22:41 मिनट के साथ दूसरा और ग्रेट ब्रिटेन ने 3:22:77 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

मेरठ की रूपल चौधरी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिक्स इवेंट के साथ, बालिका मिक्स इवेंट और चार सौ मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने वाली हैं। अपनी पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेलों में रूपल के प्रदर्शन को लेकर उनके कोच विशाल सक्सेना ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि रूपल के पास तीन इवेंट में पदक पाने का अच्छा मौका है। वो अपना बेस्ट देगी तो पदक जरूर आएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *