राज्य
चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई
हस्तिनापुर।कस्बे के पांडव पीलीभीत पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रों के चौथे दिन माता के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई ।प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के महंत पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस समय चैत्र नवरात्रि चल रहे है। जिसमें नवरात्रों के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार, सुनील कुमार , दिनेश शर्मा , आदि लोग मौजूद रहे।




