
पांड्या के आउट होने के बाद टीम इंडिया के विकेट निरंतर अंतराल में गिरते रहे। पांड्या ने 31 और रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाए। दिनेश कार्तिक भी 7 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। अंत में भारतीय टीम 138 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैकॉय ने 6 और होल्डर ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी रही। वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स और ब्रेंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। मेयर्स ने आठ रन बाए। इसके बाद कुछ तगड़े झटके लगे। निकोलस पूरन हेटमायर सस्ते में आउट हो गए। इस बीच ब्रेंडन किंग दूसरी तरफ जमे रहे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
ब्रेंडन किंग 52 गेंद में 68 रन बनाए। डेवोन थॉमस इसके बाद 19 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। अंतिम ओवर में काफी रोमांच देखने को मिला। विंडीज को 10 रन चाहिए थे और आवेश खान ने पहली गेंद ही नो बॉल डाल दी। अगली गेंद पर थॉमस ने सिक्स लगा दिया। इससे अगली गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। भारत की तरफ से अर्शदीप, जडेजा, अश्विन, पांड्या और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच 2 अगस्त को ही खेला जाएगा।