राज्य

स्कूल चलो अभियान का रैली निकालकर शुभारंभ

बहसूमा। मगलवार को गांव समसपुर में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। विद्यालय के बच्चे व समस्त स्टाफ ने पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अंजू देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया अभियान तभी सफल हो सकता है जब सभी मिलकर विद्यालयों में प्रत्येक गांव से सौ फीसदी नामांकन करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार में स्कूलों की दशा बदली है। आज परिषदीय विद्यालयों में पहले जैसे टाट पट्टी की जगह अच्छे फर्नीचर, साफ सुंदर भवन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली तथा पंखे है। जिसके चलते शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। मौके पर विद्यालय स्टॉप एवं चौधरी लोकेश सिरोही, परवीन, प्रवेश ,गिरिराज ,आदेश आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button