तालाबों को पुनर्जीवित करने को पिलाना में मनाया गया तालाब उत्सव

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के पिलाना विकास खंड में आज मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह व जिला अधिकारी राजकमल यादव ने संयुक्त रूप से पिलाना के तालाब को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से तालाब उत्सव का शुभारंभ किया।
पिलाना में तालाब उत्सव के कार्यक्रम के जनक धरतीपुत्र के रूप में मशहूर लगातार जल संरक्षण के रूप में कार्य करने वाले देश विदेश में अपना नाम रोशन करने वाले रमन त्यागी की मंडलायुक्त ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा जल के प्रति इनका बहुत ही योगदान है। उन्होंने आई एम ए की टीम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा हम सबको जो तालाब ग्रामीण क्षेत्रों में जिन की सफाई नहीं हो पा रही है जिनका अस्तित्व खत्म हो रहा है ऐसे तालाबों को पुनर्जीवित करना है और इसका अभियान चलाना है। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में तालाब का होना बेहद जरूरी है। जितना हमारे लिए सांस लेना आवश्यक है उसी तरह तालाब का भी होना जरूरी है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा तालाबों की उपयोगिता और उपलब्धि को हम सब को समझना होगा। तालाबों को स्वच्छ और साफ रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव को अपने गांव की सरकारी इमारत को अपने घर को तालाब को स्वच्छ रखना उतना ही जरूरी है जितना कि व्यक्ति अपने आपको स्वयं रखता है। सभी को इस तरीके से कार्य करना चाहिए कि गंदगी न हो। जिलाधिकारी ने कहा मंडलायुक्त के निर्देशानुसार हर गांव के तालाब को साफ और स्वच्छ कराए जाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। तालाबों का कार्य हमें तालाब उत्सव के रूप में करना है।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा जनपद बागपत ऐसा जनपद है जहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने स्वर्गवासी दादी चंद्रो तोमर व दादी प्रकाशो तोमर जैसी प्रतिभाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से जनपद में बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत खेल मैदान हर ग्राम पंचायत में स्थापित किए जा रहे हैं जिससे की प्रतिभाएं मैदान में जाकर अपना अभ्यास कर सकें और देश-विदेश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकें। पिलाना में ओपन जिम में खेल का मैदान बनाए जाने के मंडलायुक्त ने निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की जन समस्या भी सुनी और संबंधित को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।उन्होंने पिलाना सीडीपीओ से पुष्टाहार वितरण करने की जानकारी ली। उन्होंने कहा सरकार से जो पुष्टाहार प्राप्त हो रहा है वह पुष्टाहार लाभार्थी तक अवश्य पहुंचे इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी अनुभव सिंह, आई एम ए की टीम, सीओ अनुज मिश्रा सहित आदि उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *