पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में कांवड़ियों को ले जा रहे वाहन में करंट से 10 लोगों की मौत,16 अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल में देर रात एक बड़ा हादसा होने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। दरअसल,  पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रविवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक पिकअप वैन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद, यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वैन में सवार 27 में से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर   किया गया।

माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित वर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह हादसा जनरेटर (DJ सिस्टम) की खराब वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।

पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह करीब 12 बजे मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला पुल पर घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लग गया। अधिकारी ने कहा कि उपस्थित चिकित्सा अधिकारी ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके परिवारों को इस दुखद घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *