आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।
1831 – नीदरलैंड की सेना ने 10 दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 – ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1858 – ब्रिटेन की संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
1870 – लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरू हुआ।
1922 – चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु
1923 – अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मृत्यु।
1932 – पॉजीट्राॅन, इलेक्ट्रॉन के एक कण की कार्ल डी एंडीसन ने खोज की।
1935 – भारत सरकार अधिनियम ब्रिटिश संसद ने अगस्त 1935 में पारित कर बर्मा तथा अदन को भारत से अलग किया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 – इटली में बम धमाका 85 लोगों की मौत हुई।
1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 – विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीता।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2010 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ आने से 1000 से अधिक लोगों की मौत।
2010 – तादातोशी अकिबा सहित सात को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल छह पदक जीते जिसमें दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं।
2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डाॅलर का जुर्माना लगाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *