LPG सिलेंडर के दाम में गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

LPG सिलेंडर के दाम में गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता

आसमान छूती महंगाई के बीच अच्छी खबर आई है। अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। कीमतों में राहत देने का सीधा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो बाहर होटल में खाना खाते हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट रेहड़ी पटरी पर फूड स्टाल लगाने वाले और ढाबा चलाने जैसे काम में लगे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज गैस सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है। यह कीमतें दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई और देश के दूसरे सभी शहरों में लागू हुई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपए की जगह अब 1976.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपए में मिलता था। यहां पर आज से 2095.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 रुपए हो गए है। चेन्नई में 2141 रुपए में मिलेगा।

बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलावा नहीं गिया गया है। पिछली बार 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई को बदलाव हुआ था। उस समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *