गर्भवती महिला की जलने से मौत

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की एक गर्भवती महिला को गंभीर रुप से जलने के चलते ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान के अनुसार मुरैना के उत्तमपुरा निवासी एक विवाहित गर्भवती महिला रेनू जाटव (23) को दहेज में कार नहीं दिए जाने पर गत 27 जुलाई को उसके ससुराली जनों ने खटिया से बांधकर केरोसिन डालकर जला दिया था। गंभीर रूप से जली हुई महिला रेनू को उपचार के लिये ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कल देर रात उसने दम तोड़ दिया। कल पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन जब रेनू और उसके शिशु के शव को ससुराल में अंतिम संस्कार के लिये सौंपने गए, तो वहां घर का ताला लगा हुआ मिला, क्योंकि वे रेनू की मौत की खबर सुनकर फरार हो गए हैं।
मृतका के पिता केशव जाटव ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तीन साल पहले उत्तमपुरा निवासी लज्जाराम के बेटे सन्तोष से की थी। लेकिन बेटी के ससुराली जन उसे तभी से अपने मायके से दहेज में कार लाने के लिये प्रताड़ित किया करते थे और उसी के चलते उसे 27 जुलाई को जिंदा जला दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *