मेष: आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपके कदमों को प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव भी बना रहेगा, आम हालात अनुकूल बने रहेंगे।

वृष: जायदादी काम के लिए यदि आप कोई यत्न करेंगे तो उसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा, मगर समय उलझनों वाला भी हो सकता है।

कर्क: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, हर तरह से बेहतरी होगी।
सिंह: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में विजय मिलेगी, शत्रु कमजोर, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
कन्या: ध्यान रखें कि उलझनों के कारण आपका कोई बना बनाया प्रोग्राम न उखड़-बिगड़ जाए, सफर भी संभल-संभाल कर करना ठीक रहेगा।
तुला: सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल हटेगी, मगर फैमिली फ्रंट पर तनाव परेशानी रहेगी।
वृश्चिक: सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में विजय मिलेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
धनु: कामकाजी कामों की दशा अच्छी, धार्मिक सामाजिक कामों में ध्यान, मनोबल मजबूत बना रहेगा, दुश्मन कमजोर-तेजहीन बने रहेंगे।
मकर: सितारा सेहत के लिए कमजोर, लिमिट में रह कर खान-पान करना सही रहेगा, वैसे शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।
कुम्भ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग बना रहेगा।
मीन: दुश्मनों को न तो कमजोर समझें और न ही नुक्सान पहुंचा सकने की उनकी शक्ति का कम अनुमान लगाएं, धन हानि, परेशानी का भी डर।