BJP ने इस बड़े नेता को यूपी में संगठन मंत्री के पद से हटाया, जानें अब मिलेगी क्या जिम्मेदारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को अपने पद से हटा दिया है। सुनील बंसल को तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगले वर्ष तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले वे राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।

सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में वे अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया और उनके कार्यकाल में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की। 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी का मानना है कि वह तेलंगाना में भी पार्टी को शानदार सफलता दिलाने में सफल रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *