भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब सवा दो सौ नए प्रकरण सामने आए हैं।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस अवधि में राज्य में संक्रमण के 228 नए प्रकरण आए हैं, जबकि 263 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में एक हजार 555 एक्टिव केस मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 2.88 फीसदी और रिकवरी दर 98.6 फीसदी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सात हजार नौ सौ 24 सैंपल संक्रमण की जांच हेतु लिए गए।

