“भगवान ऐसा बेटा सबको दे..” मिग-21 हादसे में बेटे मोहित की शहादत पर छलका पिता का दर्द

राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान हादसे में न्यू चंडीगढ़ के रहने वाले मोहित राणा शहीद हो गए। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल के रहने वाले थे।

मोहित के माता-पिता न्यू चंडीगढ़ की ओमैक्स सिटी में रहते हैं, जबकि पत्नी और तीन साल की बच्ची उनके साथ राजस्थान में रहते थे।पिता रिटायर्ड लैफ्टिनैंट कर्नल ओम प्रकाश राणा ने बताया कि 2001 में एन.डी.ए. पास करने के बाद मोहित एयरफोर्स में गए। 23 जुलाई को मोहित का जन्मदिन था और हम सब बहुत खुश थे।

वीरवार रात बहु (मोहित की पत्नी) का फोन आया और उन्होंने बताया कि मोहित अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह विमान दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गए हैं। हमने अपना जवान बेटा खो दिया है। मोहित ने देश के लिए बलिदान दिया है। इसलिए उस पर गर्व हो रहा है। भगवान ऐसा बेटा सबको दे। पिता ने बताया कि शुक्रवार देर रात पार्थिव शरीर चंडीगढ़ पहुंच जाएगा और सैक्टर-25 स्थित शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोहित की पत्नी और बच्चा भी राजस्थान से आ रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *