कांगो में भारतीय शांति सैनिकों पर हुए हमले की हो त्वरित जांचः मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बात की और उनसे कांगो में भारतीय शांति सैनिकों पर हुए हालिया हमले की त्वरित जांच सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
मोदी ने बातचीत के दौरान श्री गुटेरेस आग्रह किया कि इस हमले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “दोनों नेताओं ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन पर हाल के हमले पर चर्चा की, जहां दो भारतीय शांति सैनिक शहीद हो गए थे।”
उल्लेखनीय है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बुटेम्बो में मंगलवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए दोनों भारतीय सैनिक सीमा सुरक्षा बल के थे और संरा राष्ट्र शांति रक्षा दल के सदस्य के तौर पर तैनात थे।
श्री मोदी ने संरा के शांति स्थापना के लिए भारत की स्थायी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। अब तक 2,50,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों ने संरा शांति मिशन के तहत काम किया है।
पीएमओ ने बताया कि अब तक 177 भारतीय शांति सैनिकों ने संरा शांति मिशन में सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।
उधर, श्री गुटेरेस ने बीएसएफ के शहीद हुए के परिवारों के साथ-साथ सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
पीएमओ ने कहा कि उन्होंने संरा मिशन पर हुए हमले की निंदा की और इस संबंध में त्वरित जांच के लिए हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, श्री मोदी ने कांगो शांति और स्थिरता के लिए भारत के अटूट समर्थन को भी रेखांकित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *