यूपी में अब 761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें पूरी खासियत

यूपी में अब 761 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें पूरी खासियत

कानपुर। एक गैस कंपनी ने घरेलू कंपोजिट सिलेंडर कानपुर में पहली बार लांच कर दिया है। इसका वजन मौजूदा गैस सिलेंडर से लगभग आधा होगा। मौजूदा गैस सिलेंडर का भार गैस सहित 31 किलो रहता है, कंपोजिट सिलेंडर का वजन 16.3 किलो होगा। हर तरह से सुरक्षित और पारदर्शी सिलेंडर में दस किलो गैस होगी। इसका रेट भी पुराने गैस सिलेंडर के हिसाब से 761 रुपये होगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस आधुनिक पारदर्शी सिलेंडर को गैस कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में लांच किया।

गौरतलब हो कि अभी 14.2 किलो गैस की कीमत 1068 रुपए है। दस किलो गैस वाला सिलेंडर 761 रुपये में मिलेगा। कम वजन होने की वजह से इसे बच्चों से लेकर महिलाएं आराम से उठा सकेंगी। करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले कई किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

 

कंपोजिट सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 3350 रुपये है। पुराने सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि 1450 रुपये है। इस कारण उपभोक्ता 1900 रुपये जमा करके इसे बदल भी सकते हैं। बता दें कि ये सिलेंडर कई राज्यों में पहले से उपलब्ध है। सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत और वजन दोनों बहुत अधिक हैं। इसलिए कंपोजिट सिलेंडर उनका एक अच्छा ऑप्शन हैं।

10 किलो का स्मार्ट सिलेंडर प्लास्टिक फाइबर से बना है और आधुनिक रसोई के लिए बहुत ही सुंदर है। कंपनी ने कहा कि इस सिलेंडर को पेश करते समय अनिवार्य सावधानियों और सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है। यानी इसमें सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *