मुरैना में आरती चुनी गई जिला पंचायत अध्यक्ष

 

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित कुमारी आरती गुर्जर र्निविरोध चुनी गयी।

सुश्री आरती गुर्जर मुरैना विकास खण्ड के वार्ड क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य पद से विजयी हुई थी जिन्हें आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीस सदस्यीय जिला पंचायत परिषद में आज 17 सदस्यों ने ही चुनाव में भाग लिया जबकि कांग्रेस समर्थित तीन सदस्यों अनुराग परमार, श्रीमती ऊषा केपी कंषाना और श्रीमती जलदेवी टैगोर ने चुनाव में भाग नहीं लिया और वे अनुपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिये केवल कुमारी आरती गुर्जर का ही नामांकन भरा गया था। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी बी कार्तिकेयन ने आरती गुर्जर को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *