समस्तीपुर में पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या

समस्तीपुर में पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या

 

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मुफ्फसिल थाना के हकीमाबाद निवासी मो. गुलाब को पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया था। इसके बाद उसे एक कमरे मे बंद कर रखा गया, जहां युवक ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

घटना की खबर मिलते ही दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे थाना पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुटे है।

गौरतलब है कि मृतक मो. गुलाब की शादी चार वर्ष पूर्व जिले के दलसिंहसराय थाना के नवादा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही पति- पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मो. गुलाब गुरुवार को अपने काम से दलसिंहसराय गया था, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *