स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद कौन होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष, रेस में इन दावेदारों का नाम आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय खत्म होने के बाद अब भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर विचार कर रही है। दरअसल स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है जिसके बाद अब यूपी भाजपा ने अपने नया प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। जिसको देख कर यही लग रहा है कि भाजपा जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगा।

जानकारी के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो चुका है। वही बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा जेपी नड्डा को भेज दिया है। जिसके बाद अब वह स्वतंत्र रुप से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर सकते है। पिछले चुनाव के अनुमान से यही माना जा रहा है कि इस पद दावेदार ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से ही कोई हो सकता है।

वही इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरे में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुब्रत पाठक, डॉ महेश शर्मा, सतीश गौतम के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, ओबीसी के चेहरे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में है। इसके अलावा और भी दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसा होने कि संभावना है कि चित्रकूट में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है, क्योंकि 29 से 31 जुलाई तक यूपी बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट में आयोजित किया जा रहा है। जहां बहुत से दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसके चलते ही यह आशंका जताई जा रही है कि यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा चित्रकूट में कर सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *