राहुल गांधी का एक ट्ववीट और बदल गई इस 16 साल के ‘जूनियर बुमराह’ की जिंदगी, वीडियो हुआ था वायरल

राजस्थान के राजसमंद जिले के एक गांव के लड़के की प्रतिभा से प्रभावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह लड़के का सपना साकार करने में मदद करें। राहुल ने एक वीडियो ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें 16 साल के लड़के भरत सिंह को मछली पकड़ने वाले जाल का इस्तेमाल करके गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

राहुल ने छह सेकेंड के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘हमारे देश के प्रत्येक कोने में शानदार प्रतिभा छिपी हुई है और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे मान्यता और बढ़ावा दें। मैं अशोक गहलोत से आग्रह करता हूं कि कृपया इस बच्चे का सपना साकार करने में मदद करें।” इस पर गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘निश्चित तौर पर, हम जरूरी कदम उठाएंगे।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *