सुसाइड नोट लिख जेई ने पत्नी-बेटी संग उठाया खौफनाक कदम, मेज पर मिली पेस्ट्री

सुसाइड नोट लिख जेई ने पत्नी-बेटी संग उठाया खौफनाक कदम, मेज पर मिली पेस्ट्री

लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में जेई शैलेंद्र कुमार (42) ने अपनी पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। घर के अंदर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें करोड़ों रुपये बाजार में लोगों द्वारा फंसाने की बात सामने आई है। चार लोगों पर मृतक जेई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर पड़ताल कर रही है। वहीं चारों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दे रही है। एडीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक मूलरूप से इटौंजा के महोना रोड स्थित असनहा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंचाई विभाग के नलकूप विंग में जेई थे। उनकी वर्तमान में तैनाती बाराबंकी में थी। शैलेंद्र जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी गीता, बेटी प्राची और बेटा प्रशांत है। बेटी ने इसी साल सेंट्रल अकादमी जानकीपुरम से इंटर की परीक्षा पास की है।
Lucknow Suicide case

वहीं पत्नी गृहणी थी। एडीसीपी के मुताबिक सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के  बीच पुलिस कंट्रोल रूम को जगन्नाथ शर्मा ने कॉल कर सूचना दी कि शैलेंद्र ने परिवार सहित जहरीला पदार्थ खा लिया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर जानकीपुरम पुलिस पहुंची तो तीनो एक कमरे में बेसुध पड़े थे।
पुलिस आनन फानन तीनों को ट्रामा सेंटर लेकर गई। जहां पहले शैलेंद्र और प्राची को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पत्नी गीता की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Lucknow Suicide case

पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शैलेंद्र का बेटा प्रशांत घटना के समय इंदौर में था। उसे पुलिस ने सूचना दी है।
एडीसीपी उत्तरी अनिल कुमार यादव के मुताबिक पूरे घर की तलाशी ली गई। जिसमें कुछ पेस्ट्री घर के अंदर मेज पर पड़ा था। वहीं तीन कटोरियों में खिचड़ी पड़ी थी। तीनों कटोरियों में चम्मच लगा था। पुलिस के मुताबिक इन्हीं खाद्य पदार्थ में जहर मिलाकर खाया गया है। घर के अंदर 6-7 कीटनाशक के खुले पैकैट मिले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *