राज्य

रामराज में लगाया गया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

बहसूमा। सोमवार को रामराज में मेरठ पौड़ी मार्ग पर स्थित बापू हेमराज मंदिर प्रांगण में जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति मेरठ एवं कल्याण करोति मेरठ के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में लगभग 46 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गई चिकित्सक ने बताया कि इन मरीजों में 16 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चयनित किया गया है जिसको ऑपरेशन के लिए मेरठ कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल के लिए भेज दिया है सभी मरीजों की आंखों की जांच डॉ रिजवान द्वारा की गई वहीं डॉ रिजवान ने बताया कि हमारा आंखों का निशुल्क कैंप रामराज में 1 महीने में दो बार लगता है उन्होंने बताया कि यदि मरीज समय से अपनी आंखों की जांच कराकर और समय से उपचार करा ले तो काले मोतिया का इलाज भी संभव है उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा आंखों का ईलाज मुफ्त किया जाता है इस अवसर पर समाजसेवी के पी धीमान ,अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, गीता देवी, विजय कुमार, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, कालू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button