महाराष्ट्र में कोरोना के 2,138 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,138 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,138 नए मामले सामने आये हैं तथा इस दौरान आठ लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को जारी बुलेटिन में बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से अब तक 80,39,319 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1,48,088 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस दौरान 2,279 लोग कोविड ठीक हुए। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,77,288 हो गई। वर्तमान में रिकवरी दर 97.98 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है। राज्य में इस समय 13,943 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं।

इस बीच, मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना के 136 नए मामले सामने आये है और एक व्यक्ति की मौत हुई। इनमें उस्मानाबाद में 41 मामले, इसके बाद औरंगाबाद में 39 मामले, लातूर में 27 मामले, जालना में 13 मामले, नांदेड़ में 11 मामले और बीड जिले में पांच मामले सामने आए। जबकि शेष दो जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *