राज्य

रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा ने डबल्स का फाइनल जीता

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल)सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर चल रहे डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों के डबल किताब में रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा की टीम ने 6-0 6-2 से अपने मैच जीतकर फाइनल अपने कब्जे में किया एवं मिक्स डबल में सिमी शर्मा व दिलीप मोहंती की टीम ने मिक्स डबल के फाइनल में जगह बनाई।
विजय वर्मा ने बताया कि बाहर से आए सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच खेले और कहा कि इन दिनों मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह में इतनी गर्मी कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर पड़ी है, फिर भी सभी सीनियर्स खिलाड़ी ने हिम्मत, मजबूती से अपने-अपने मुकाबलों को खेला और सर्विस क्लब के अरेंजमेंट्स के एवं व्यवस्था की दिल से तारीफ की
आज 35 वर्ष आयु सिंगल के मुकाबले में रंजीत ने 6-1 6-1, यानिक नेलोर्ड ने 6-3 6-4, रेभस्कर ने 6-2 6-1, मंडोर ने 7-6 6-4 से अपने मैच जीते।
35 वर्ष महिला ग्रुप में प्रियंका मेहता ने पूनम शर्मा को हराया 45 वर्ष आयु में कुंवर अविनाश ने 6-3 3-6,10-6, कमरुद्दीन खान ने 6-1 2-6 10-2 दो से अपने मैच जीते।
50 वर्ष आयु में नरेंद्र कंकरिया ने 6-3 4-6 10-7 से अपना मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई ।

55 वर्ष आयु में अमित सिंघल ने अनिल कुमार को 7-5 4-6 10-7 से हराया एवं फाइनल में जगह बनाई ।

60 वर्ष आयु में अजीत भारद्वाज ने डॉ देवेंद्र मलिक को 6-4 6-1 से, आशीष सेन ने दिलीप को 6-1 6-3 से और पवन जैन ने अनिल एवं को 6-2 6-1 से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button