फिटनेस के लिये कड़ी मेहनत कर रही है ईशा गुप्ता

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिटनेस के लिये कड़ी मेहनत कर रही है।

ईशा गुप्ता हाल ही में वेब सीरीज आश्रम के तीसरे पार्ट ‘आश्रम 3’ में नजर आईं थी।ईशा गुप्ता अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईशा अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं।

ईशा गुप्ता का एक पुराना वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा जिम में खूब पसीना बहाती हुई नजर आईं। वीडियो में ईशा अलग-अलग तरह के कई एक्सरसाइज करती दिखीं। फैंस ईशा के इस वर्कआउट वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके हार्डवर्क की तारीफ भी कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *