मुरैना में अम्बाह के थाना प्रभारी निलंबित

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस प्रशासन ने एक किशोरी की अपहरण की घटना के मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पुलिस अधीक्षक आसुतोश बगड़ी ने अम्बाह कस्बे से तीन माह पूर्व अपहृत एक किशोरी को बरामद करने में असफल रहे अम्बाह के थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को कल देर रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस थाने में नए टीआई के रूप में मुरैना के स्टेशन रोड़ थाने के प्रभारी जितेंद्र नगाइच को प्रभार दिया गया है।
पुलिस के अनुसार किशोरी को बरामद करने के लिये हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर है। हाईकोर्ट के तलब करने के बाद भी किशोरी को बरामद करने में सफल नहीं रही। इसी मामले को लेकर कल पुलिस अधीक्षक टीआई रविन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *