नई दिल्ली: दिल्ली में एक 34 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार तेलंगाना में 5वां संदिग्ध मरीज मिला। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में सामने आए मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पहले मरीजके संपर्क में आए 13 लोगों का भी पता लगा लिया गया है। हालांकि उनमें अभी तक लक्षण नहीं दिखे हैं। सभी को स्वयं निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

