श्रीराम भंडारे में भजन संध्या एवं देशभक्ति के गीतों ने समां बांधा,भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ खूब नाचे वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी और अन्य गणमान्य अतिथि

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। शिवभक्त कांवडियों की सेवार्थ तहसील मार्केट में आयोजित किये जा रहे श्रीराम भंडारे में महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त चन्द्रशेखर आजाद जी की जयंती के अवसर पर रात्रि के समय भजन संध्या और देशभक्ति के गीतों का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक टोनी गोस्वामी ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी, श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति रजिस्टर्ड के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन एवं नई मंडी के सभासद विकल्प जैन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। भजन संध्या के दौरान शिवभक्त कांवडियों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर टोनी गोस्वामी द्वारा पेश किये गये भजनों एवं देशभक्ति के गीतों का आनन्द उठाया। टोनी गोस्वामी के भजनों एवं देशभक्ति के गीतो को सुनकर श्रद्धालू इतने भाव विभोर हो गये कि वह नृत्य करने से अपने आप को नहीं रोक पाये, जिसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी समेत तमाम अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। इस अवसर पर के.पी. चौधरी, नवीन कश्यप, सौरभ चौधरी, युवराज, सक्षम चौधरी, अशोक गुप्ता, हंसराज कश्यप आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *