आंधी पानी के बाद एक बार फिर तेज धूप लोगों को परेशान करने लगा है। बादलों के पीछे आने वाली धूप उमस पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक बारिश के आसार हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। उन्नाव में भी दिन भर बारिश होने की संभावना बताई जा रही है अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दोपहर में आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर रहा है।

कानपुर में आज दिनभर बारिश के आसार बन रहा है। सुबह तेज आंधी पानी की संभावना जताई जा रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में कम बारिश हो सकती है। जबकि शाम को आंधी के साथ भारी जाने की जानकारी मिल रही है। आगामी 25 जुलाई सोमवार को 20 सुबह से आंधी पानी की संभावना मिल रही है। सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर और शाम को आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है।

उन्नाव में आज सुबह से बादल छाए हैं। छिटपुट बारिश से सड़के गीली हो रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर को भी बूंदाबांदी होने की जानकारी मिल रही है। शाम को भी बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 25 जुलाई दिन सोमवार को आंधी पानी आने की संभावना है सुबह से बारिश के आसार बने रहेंगे दोपहर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है शाम को भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है हवा की रफ्तार लगभग 36 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की मिल रही है