युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले चार आरोपी गिरफतार

बेहट (राव अशरफ अली)। युवती के अश्लील फोटो वायरल कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बे के मौहल्ला माजरी निवासी श्रीमती सुनेश ने गत दो अप्रैल 2022 को दो युवकों को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर बताया था कि उक्त युवकों ने उसकी पुत्री के अश्लील फोटो वायरल कर दिए जाने से उसकी पुत्री आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से टीम का गठन किया गया। जिसमें स्वाट व सर्विलांस टीम, उप निरीक्षक अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार एवं सतीश कुमार, कॉन्स्टेबल अंकित तोमर, कपिल राठी तथा प्रमोद कुमार को लगाया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो युवकों वसीम एवं सालिम पुत्रगण सगीर निवासी मौहल्ला माजरी कस्बा व थाना बेहट को मंडी तिराहे से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो दो ओर युवकों मोहित पुत्र राजेश व धीरज पुत्र रामप्रकाश निवासी मौहल्ला माजरी थाना व कस्बा बेहट का नाम प्रकाश में आया तो उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए मुखबिर की सूचना पर दोनों को भी शाकुंभरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों युवकों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।


