मुजफ्फरनगर. अंसारी रोड स्थित बोहरों के शिव मंदिर में प्रवेश बंद करने पर श्रद्धालु डीएम से मिले। श्रद्धालुओं ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर में प्रवेश खुलवाकर पूजा-अर्चना कराने की मांग की। शनिवार की देर शाम डीएम आवास पर कुछ शहरवासी पहुंचे।

उन्होंने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अंसारी रोड स्थित बोहरों के मंदिर में श्रद्धालु रोजाना पूजा अर्चना करते जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने शिव मंदिर में प्रवेश निषेध कर दिया है। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए बाहर एक स्टैंड लगा दिया है। इससे मंदिर का प्रवेश द्वार बंद हो गया है।

मंदिर में प्रवेश रोकने के लिए दो गार्ड भी बैठा दिए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दे दी है। डीएम से मिलने वालों में सुमित त्यागी, नमन मित्तल, सुशांत शर्मा, मयंक त्यागी, रोशन वर्मा, अनिल कुमार, अनिल त्यागी, प्रज्ञा, आशू कुमार, पुरुषोत्तम महेश्वरी, कुलदीप कंसल, प्रवीण शर्मा, प्रमोद त्यागी, अमित कुमार, निशू कांत, प्रवीण कुमार, गौरव शर्मा, कन्हैया वर्मा आदि मौजूद रहे।