रालोद का झंडा लगी कांवड लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचा शिवभक्त, अग्निपथ स्कीम को लेकर कही ये बडी बात

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार शिवभक्त कावड़ियों की आमद बढ़ती जा रही है इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी कावड़ की देखने को मिल रही है। वहीं इससे पहले लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन वाली कावड़ तो सबने देखी है। आज जनपद पहुंचे ग्राम मोगपुर निवासी चौधरी अंकुश मलिक ने बताया कि इस बार की कावड़ किसानों के मसीहा व गरीबों के हमदर्द स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव तो पूरी सृष्टि के रचयिता है लेकिन गरीबों व किसानों के भगवान स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह थे। जब उनसे पूछा गया कि अग्निपथ स्कीम को किस तरह देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि शिवजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि दे, जिससे वह अग्निपथ स्कीम को वापस ले सके। शिव भक्त भोले ने अपनी कावड़ पर राष्ट्रीय लोकदल का झंडा लगा रखा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *