राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुजफ्फरनगर में BJP कार्यालय पर जमकर मना जश्न

मुजफ्फरनगर। जिला भाजपा कार्यालय पर नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी संयोजक डॉ श्वेता कौशिक रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता सैनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अथिति क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वर्षा कौशिक रही।

डॉ श्वेता कौशिक ने वर्षा कौशिक का अपने एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर बड़ी संख्या मेँ उपस्थित महिला के साथ स्वागत किया। वहां से बस द्वारा बड़ी संख्या मेँ सभी साथियों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। सभी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मिठाई वितरित की व पुष्प वर्षा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने डॉ श्वेता कौशिक को शानदार आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाये दी। इस दौरान डॉ श्वेता कौशिक को क्षेत्रीय स्तर पर बिजनौर का सह प्रवासी घोषित किया। जिसका सभी महिलाओं ने पूरे जोश के साथ तालिया बजाकर स्वागत किया। वर्षा कौशिक ने श्वेता का माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *