किसानों को मिले बेहतर दाम

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि किसानों को अपनी उपज के खुले बाजार में बेहतर दाम मिले हैं और उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एस पी प्रणाली के बाहर पैदावार बेची है।

उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि देश में 275 लाख टन खाद्यान्न का भंडार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रबी सीजन की फसल खरीदने के लिए पूरे देश में व्यवस्था की और किसानों की फसल खरीदी गई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार की व्यवस्था के कारण किसानों को खुले बाजार में बेहतर कीमत मिली और उन्होंने अपनी उपज एम एस पी प्रणाली के बाहर बेची।

उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न भंडारण पर्याप्त है और इसके लिए किसानों का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *