मेरठ में दर्दनाक हादसाः फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरकर कांवड़िए की दर्दनाक मौत, हंगामा

मेरठ। मेरठ में गुरुवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। बताया गया कि कांवड़िया करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीटे गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं उसके साथियों ने कांवड़िए को हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उधर, घटना जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चार बाइकों पर कांवड़िए दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। वहीं परतापुर में एक्सप्रेसवे पर एक कांवड़िए की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान एक कांवड़िया करीब 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

वहीं आनन-फानन घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर कांवडियों को शांत कराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *