आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को होगा

टोक्यो। जापान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को निर्धारित किया है।

क्योडो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राजकीय समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन के निप्पॉन बुडोकन एरिना में होगा।

आबे पर आठ जुलाई को जापानी शहर नारा में उनके प्रचार भाषण के दौरान हमला किया गया था। आरोपी 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने पीछे से राजनेता के पास पहुंचा और करीब 10 मीटर (33 फीट) की दूरी से दो गोलियां चलाईं। कथित तौर पर हमलावर ने लगभग एक साल तक 67 वर्षीय पूर्व सरकार प्रमुख आबे की हत्या की साजिश रची थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *