दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश, यूपी समेत ये राज्य भी भीगेंगे

दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश, यूपी समेत ये राज्य भी भीगेंगे

देश के अधिकांश राज्यों में वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होगी।

मौसम विभाग आईएमडी के दिल्ली केंद्र के अनुसार अगले दो घंटे के दौरान एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, बरवाला, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा चांदपुर, मोदीनगर, जट्टारी, खैर, इगलास, राया, हाथरस, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *