खण्डवा जिले की दो नगर परिषदों के नतीजे

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आज पंधाना और मूंदी नगर परिषद् के चुनाव परिणाम आये जिसमे पंधाना में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है।

पंधाना की 15 में से 11 प्रत्याशी भाजपा के जीतकर आये हैं। वहीं कांग्रेस के सिर्फ 4 को हो जीत हासिल हुयी। इधर मूंदी नगर परिषद् में बहुत दिलचस्प स्थिति बनी है, जहां भाजपा के 7, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी जीते है। वहीं दो निर्दलीय अब निर्णायक भूमिका में है जो जीतकर आये है। मूंदी नगरपरिषद में अब अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीयों के हाथों में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *