जिला परिषद बाजार का होल्डिंग का मामला गरमाया, जल्द ही मामला ना सुलझा तो दवा व्यापारी मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के दरबार में होंगे उपस्थित

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी महोदय से मिलकर उनको अवगत कराया की जिला परिषद बाजार के दोनों मुख्य द्वारों पर कुछ समय पहले बने दवा व्यापार एसोसिएशन के नाम के एक संगठन ने सरकारी प्रतिष्ठान की पहचान को छुपाते हुए अपने होल्डिंग लगा दिए गए हैं। जोकि उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है और योगी सरकार जिन्होंने अवैध कब्जे को मुक्त कराने का संकल्प ले रखा है परंतु मुजफ्फरनगर में सरकारी बाजार पर होर्डिंग लगाकर अपनी प्रभुता का प्रयास किया जा रहा है और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में जब से दोबारा योगी सरकार बनी है। तब से मुजफ्फरनगर और पूरे प्रदेश में अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं परंतु मुजफ्फरनगर में एक भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता के संरक्षण में जिला परिषद मार्केट के सरकारी बाजार पर शिकायत करने के बावजूद भी और भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों से कहलवाने के बावजूद भी 20 दिनों के उपरांत भी उनके ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हीं की शह पर जिला परिषद मार्केट में होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, यदि यह मामला जल्द ही नहीं सुलझाया गया तो मुजफ्फरनगर के्मिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन एवं समाज के सम्मानित व्यक्ति लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री महोदय एवं पार्टी अध्यक्ष के समक्ष पक्षपात की राजनीति से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक डॉ आर के गुप्ता महामंत्री संजय गुप्ता उप महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग पंकज तनेजा जी कुलदीप शर्मा जी सुबोध जैन जी मयंक बंसल निधि त्यागी सुधीर त्यागी संदीप चौहान अभिषेक वालिया मुकेश शर्मा सुधीर यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *