भोपाल। राजधानी भोपाल (bhopal double murder case update) के अशोका गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने सरेराह अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी थी। वह कई दिनों से दोनों पर नजर रख रहा था। पूरी घटना भोपाल के सेमरा के कैलाश नगर इलाके की है। रात आठ बजे आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या हत्या चाकू मारकर की है।

इस दौरान आरोपी वहां से भाग रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया है और अशोका गार्डन पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मूलतः ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है, जिसका नाम सुनील मालवीय(32) है। आरोपी की शादी अरुणा राय से हुई थी

महिला अरुणा राय पीपलधार से एक महीने पहले अपने पति सुनील मालवीय को छोड़ आशिक राजेंद्र मालवीय के साथ भोपाल रहने आ गई थी। अरुणा राय और राजेंद्र मालवीय एक शादी समारोह में मिले थे और परिवार में दूर के रिश्तेदार भी लगते थे। इनमें प्रेम-प्रसंग हो गया था, जिसके बाद वह दोनों मजदूरी करने के लिए भोपाल आ गए। इसके बाद दोनों अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे।
वहीं, आरोपी सुनील मालवीय ने उनके बारे में पता किया और कोलार क्षेत्र में रहने लगा। चार-पांच दिन पहले ही आरोपी सुनील मालवीय कोलार क्षेत्र में रहने आया था और उनकी लगातार रेकी कर रहा था। करीब पांच दिनों तक रेकी करने के बाद उनकी दिनचर्या के बारे में पता किया। सोमवार की रात करीब और बजे दोनों की बीच सड़क पर कैलाश नगर में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
घटना के बाद वहां खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी शुरू पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, डीसीपी साईं कृष्णा ने सिरफिरे हत्यारे पति को पकड़ने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी ने बताया कि उसने चाकू भोपाल से ही रविवार को लोहे मार्केट से खरीदा है। पुलिस ने आरोपी का चाकू भी जप्त कर लिया है। आरोपी ने गले और पेट पर बार-बार चाकू से हमला किया था।
