चंदौसी में भगवान शंकर की प्रतिमा तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश, तनाव

संभल। यूपी के संभल में भगवान शंकर की प्रतिमा तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है. भगवान शंकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने इलाके के कई घरों में दबिश देकर एक शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

संभल में चंदौसी कोतवाली इलाके के खुर्जा गेट इलाके में बीते सोमवार की देर शाम का है. बताया जा रहा है इलाके में एक स्थान पर लगी भगवान शंकर की प्रतिमा किसी शरारती तत्व ने तोड़कर खंडित कर दिया. जिसकी जानकारी होने पर इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया. भगवान शंकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे.

सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा गेट इलाके में देव प्रतिमा को खंडित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था. देव प्रतिमा को तोड़े जाने से नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था. प्रतिमा तोड़े जाने के कई घरों में दबिश दी गई है पूछताछ के लिए एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *