नई दिल्ली, नजफगढ़। नजफगढ़ के धर्मपुरा A ब्लॉक के पंडित प्रताप शर्मा (मूल निवासी बादली झज्जर) जो गंगोत्री धाम में यात्रा हेतु गये थे उनका बीती रात उत्तराखंड के गंगोत्री के पास ऑक्सीजन की कमी के चलते ह्दय गति रुक जाने से देहांत हो गया। रात में ही परिजन नजफगढ़ से चल दियें थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें एम्बुलेंस द्वारा उनके बड़े बेटे प्रवेश शर्मा गंगोत्री से नजफगढ़ लेकर आ रहे है आज करीब 3 बजे नजफगढ़ के पपरावट रोड पर मोक्ष द्वार मे अंतिम संस्कार किया जायेगा।
