पत्नी व नाबालिग बेटी ने मिलकर की थी हत्या, वजह जानकर चौक जाओगे

छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम आंजनपुर निवासी समन कुमार उइके की हत्या उसकी पत्नी सविता एवं नाबालिग बेटी ने मिलकर की थी। वारदात को अंजाम घर में दिया गया था। हादसे में तब्दील करने के लिए शव को नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे के किनारे 13 जुलाई को मिला था।

पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि समन उइके, पत्नी सविता एवं नाबालिग बेटी खेती किसान व मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। समन शराब पीने का आदि था, वह नशे में गांव के ही मंगनलाल उइके पर पत्नी और बेटी के चरित्र को संदेह करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया करता था। 12 जुलाई की दोपहर 12 बजे वह शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा। देर रात पत्नी और नाबालिग बेटी ने लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना साबित करने के लिए मंगनलाल उइके की मदद से शव को हाईवे पर ले जाकर फेक दिया। अगले दिन 13 जुलाई को पत्नी ने हर्रई थाना पुलिस को सूचना दी कि उसका पति हर्रई साप्ताहिक बाजार करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। तलाश करने पर शव हाईवे के किनारे मिला। एफएसएल टीम की जांच और पीएम रिपोर्ट में कत्ल करने का उल्लेख किया गया, जिसके आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना संकलित की गई। संदेह के आधार पर पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया।

कत्ल के खुलासे में अमरवाड़ा एसडीओपी रविन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी आर.के. नर्रे, उनि. एस.एल. पवार, सउनि संदीप सिंह, सउनि. के.एल. मेहरा, प्रआर. कमलेश, आर. आशीष, आर. गोपाल, आर. अभिषेक, मआर. समीता, आर. आदित्य एवं आर नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *