बंदरों का आतंक, पिता की गोद से छीनकर 4 माह के मासूम को 3 मंजिल से नीचे फेंका, हुई मौत

बरेली। यूपी के बरेली जनपद में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जिले के शाही थाना क्षेत्र के दुनका कहा है, जहां बंदरों के झुंड ने पिता के हाथ से 4 महीने के बच्चे को छीनकर छत से फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल, गर्मी ज्यादा होने के कारण पिता बच्चे को लेकर छत पर टहल रहे थे. उसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और गोदी से से बच्चे को छीनकर फेंक दिया.

बंदरों के झुंड से बचने के लिए पिता ने आवाज़ लगाई, लेकिन कुछ बंदर उनसे लिपट गये और जब तक आवाज सुनकर घर के लोग मदद के लिए आते, उससे पहले ही बंदरों ने उनके हाथ से बच्चे को छीनकर भागने लगे और देखते ही देखत उनके कलेजे के टुकड़े को छत से फेंक दिया. तीन मंजिल की छत से नीचे गिरते ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इसी दौरान जब निर्देश के परिवार वाले छत पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद से परीजनो का रो-रोकर बुरा हाल है.

दरअसल, शाही थाना क्षेत्र के दुनका निवासी निर्देश के घर सात साल बाद दूसरे बेटे ने जन्म लिया था. जिसके नामकरण की तैयारी चल रही थी, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था. नामकरण संस्कार के लिए तारीख भी तय हो रही थी. लेकिन एक पल में सारी खुशियां मातम में बदल गई. बच्चे की मां का रोते रोते बुरा हाल है. अपने कलेजे के टुकड़े के जाने से बाद बदहावस मां बोली कि अब किसका नामकरण होगा, मेरा बेटा तो चला गया. गौरतलब है कि इससे पहले शहरी क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के हमलों में कई लोग बुरी तरह घायल हो चुके है, लेकिन जिम्मेदार अफसर हमेशा अफ़सोस जताने के अलावा कुछ नहीं करते.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *