सारण में दहेज की मांग को लेकर महिला की गला दबाकर हत्या

छपरा। बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को दहेज की मांग को लेकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र निवासी अब्बास अली ने अपनी पुत्री शमीमा खातून की शादी तीन वर्ष पूर्व रसीदपुर गांव निवासी एजाज आलम से की थी। आज कुछ लोगों ने अब्बास अली को फोन पर जानकारी दी कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में अब्बास अली ने तरैया थाना में शमीमा खातून के ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *