मेरठ का Bahubali Samosa खाओ और 51 हजार रुपये इनाम जीतो, बस माननी होगी एक छोटी सी शर्त

भारत के हर कोने में समोसे के दीवाने हैं. साल का कोई भी महीना हो, कोई भी दिन हो, समोसे का कोई सीज़न नहीं होता. इसी बीच यूपी के मेरठ का बाहुबली समोसा खूब ट्रेंड में है. साथ ही ‘बाहुबली समोसा चैलेंज’ भी. इस चैलेंज के विजेता को 51 हजार रुपये जीतने का मौका मिलने वाला है. बस शर्त यह है कि समोसा खाने की टाइम लिमिट होगी 30 मिनट. इसके अलावा, आपको यह भी बता दें कि समोसे का नाम यूं ही बाहुबली नहीं रखा गया है, बल्कि यह असल में 8 किलो का भारी भरकम वजनदार समोसा है.

 

बताया जा रहा है कि अभी तक कई लोग इस चैलेंज का हिस्सा बने हैं, लेकिन 30 मिनट के अंदर कोई भी यह बाहुबली समोसा खत्म नहीं कर सका.

दरअसल, मेरठ के कुर्ती बाजार में एक मिठाई की दुकान है, जिसकी तरफ से यह चैलेंज दिया जा रहा है. दुकानदार का कहना है कि वह चाहते थे उनकी दुकान फेमस हो जाए. इसके लिए उन्होंने इस दिलचस्प बाहुबली समोसा बनाने का आइडिया निकाला और फिर इस चैलेंज को शुरू किया. दुकानदार शुभम ने बताया कि उन्होंने पहले 4 किलो का समोसा बनाया. लेकिन, उन्हें मजा नहीं आया. इसके बाद उन्होंने इसका साइज बढ़ाकर 8 किलो कर दिया.

वहीं, शुभम ने यह भी बताया है कि 8 किलो का समोसा बनाने में लागत 1100 रुपये आती है. इस समोसे में मटर, आलू, पनीर के अलावा ड्राई फ्रूट्स भरे जाते हैं. कई लोगों ने कोशिश की कि 8 किलो का समोसा खा जाएं, लेकिन ऐसा कर नहीं सके. अब दुकानदार का कहना है कि इस 8 किलो के समोसे को भी बढ़ाकर 10 किलो करने वाले हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *