राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव विक्रम संवत 2079 के उपलक्ष में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव विक्रम संवत 2079 के उपलक्ष में

मुजफ्फरनगर(लक्ष्मीनगर) के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री राम भाग द्वारा पथ संचलन निकाला गया इसमें करीबन 300 की संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया गया वही बच्चों द्वारा घोष का अभिवादन किया गया।शुरुआत परम पूजनीय सर संचालक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी को आद्यसरसंघचालक प्रणाम किया गया और पथ संचलन निकाला गया, यह पथ संचलन फ्रेंड्स कॉलोनी से निकलकर कच्ची सड़क, केवल पुरी,इंदिरा कॉलोनी, आनंदपुरी, अहिल्याबाई चौक से होकर गुजरा सभी ने मितकाल करते हुए कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन में भाग लिया, रास्ते में चलते स्वयं सेवकों पर गली,मोहल्ले के पुरुष, महिलाओं और बच्चों द्वारा फूलों की वर्षा की गई और स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत हुआ।
बाल स्वयंसेवक लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रहे और बौद्धिक प्रमोद जी विभाग कार्यवाह द्वारा दिया गया।
इसमें इस व्यवस्था को बनाने में जिला विद्यार्थी प्रमुख सुमित, नगर विस्तारक ऋषभ, भाग विस्तारक आदित्य,नगर प्रचार प्रमुख ओमवीर,भाग कार्यवाह लोकेंद्र,भाग प्रचार प्रमुख दीपक, भाग शारीरिक प्रमुख मयंक, बौद्धिक प्रमुख अनिल, भाग सेवा प्रमुख संजय, भाग संपर्क प्रमुख कृष्ण व अन्य सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *