मरने के बाद भी जिंदा है यह ब्रेन-डेड महिला, 5 लोगों की जिंदगी में दिखेगी मृतका की झलक

अंग दान किस तरह लोगों को जीवन दान दे जाता है इसका एक बार फिर से उदाहरण देखने को मिला। दरअसल, पुणे में एक ब्रेन डैड महिला ने मरने के बाद 5 लोगों को नया जीवन दान दिया। जिसमें सेना के दो जवान भी हैं।

पुणे के कमांड हॉस्पिटल साउथर्न कमांड (CHSC) यह डोनेशन किया गया। डिफेंस पीआरओ ने बताया कि एक हादसे के बाद एक जवान महिला का मस्तिष्क जीवित होने के संकेत नहीं दे रहा था जिससे उसकी मौत हो गई और मौत के बाद उसके परिवार वालों ने अंग दान की प्रक्रिया को मंजूरी दी।

PRO ने बताया कि हॉस्पिटल के ट्रांसप्लांट को ऑर्डिनेटर से बातचीत के बाद परिवार वालों ने इच्छा जाहिर की कि उसका अंग दान किया जाना चाहिए। जो कि जरूरतमंद लोगों को काम आ सके। इसके बाद ही जोनल ट्रांसप्लान्ट कोऑर्डिनेशन सेंटर (ZTCC) और आर्मी ऑर्गन रीट्रिवल एंड ट्रांसप्लान्ट अथारिटी (AORTA) को भी सूचना दे दी गई।

14 जुलाई की रात और 15 जुलाई की सुबह मृतक महिला के अंगों का ट्रांसप्लान्ट किया गया। जिसमें से भारतीय सेना के दो जवानों के शरीर में किडनी ट्रांसप्लांट की गई। वहीं आंखों को CH(SC)- आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज कॉम्लेक्स में सुरक्षित रख दी गईं। लीवर पुणे के रुबी हाल क्लिनिक में एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया ऐसा कुल 5 लोगों को नया जीवन दान मिला।

मृत्यु के बाद अंगदान को लेकर डिफेंस विभाग ने कहा कि यह इस विश्वास को मजबूत करता है कि अपने अंगों को स्वर्ग में मत ले जाओ, भगवान जानता है कि हमें यहां उनकी जरूरत है!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *