प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, लिपटकर रोया, फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान

प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, लिपटकर रोया, फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम दुर्वेशपुर निवासी महिला मिथिलेश पत्नी धीर सिंह आज सुबह 6:30 बजे गांव में गोबर डालने गई थी। उसी दौरान गांव के किरण पाल ने महिला को गोली मारी जिससे वह पहले तो बचकर भाग निकली लेकिन दूसरी गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई।
वहीं इसके बाद प्रेमी किरण पाल ने भी खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव एक दूसरे के पास पड़े हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पुलिस ने अंदेशा जताया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी जिसके विरोध में किरण पाल ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के पांच-पांच बच्चे भी हैं।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *