11 अगस्त से 17 अगस्त तक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा

सहारनपुर (मो० सुहैल)। डॉ भूपेंद्र कुमार समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसी अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों मैं स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता सप्ताह के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा झंडा फहराने के नियम तथा झंडे के आकार के बारे में तथा सप्ताह मैं आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। सभी उन्हीं आदेशों के अनुरूप ही कार्यक्रम मैं सहभागिता करें। डॉ भूपेंद्र कुमार समन्वयक एनएसएस ने सप्ताह के कार्यक्रम के बारे में बताया कि दिनांक 11 अगस्त प्रथम दिवस को संस्थानों में लेखन स्लोगन पेंटिंग निबंध प्रतियोगिता तथा तिरंगे के सफर पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस 12 अगस्त को एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के साथ आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर प्रत्येक गांव में पौधारोपण तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। तृतीय दिवस 13 अगस्त को संस्थानों के छात्रावास प्रयोगशालाओं आदि का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया जाए। चतुर्थ दिवस 14 अगस्त को संस्थानों में राष्ट्रभक्ति पर आधारित फिल्मों तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा जिसमें विद्यार्थी अपने घरों पर झंडा फहराते हुए सेल्फी लेंगे महाविद्यालय में राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 तथा 17 अगस्त को सभी महा विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में सप्ताह भर तिरंगे की लाइटिंग की जाएगी ।सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने घर के दोनों और दो-दो घर मैं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत घरों तथा दुकानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *