समुद्र में डूबते को बॉल का सहारा…कई घंटे फुटबाल के सहारे तैरता रहा शख्स,फिल्मी अंदाज में बची युवक की जान

एथेंस। दुनिया में एक से एक हैरान करने वाली घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन ग्रीस में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। ये सुनने में एक फिल्मी कहानी की तरह लगेगी। यहां समुद्र में फंसा एक शख्स फुटबॉल के सहारे 18 घंटे तक समुद्र में तैरता रहा। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये घटना सच है। ये टूरिस्ट शनिवार को ग्रीस के कसांद्रा के मयती बीच पर बड़ी धाराओं में फंस गया था।

इस शख्स का नाम इवान (30) है, जो उत्तरी मेसेडोनिया का रहने वाला है। जब उसकी कोई खोज खबर नहीं लगी तो दोस्तों को चिंता हुई। उन्होंने कोस्टगार्ड से उसके खोने को लेकर रिपोर्ट की। बाद में उसे Lost at Sea यानी समुद्र में खोया घोषित कर दिया गया। कोस्टगार्ड भले ही उसे समय पर नहीं खोज सके, लेकिन एक बच्चे की गेंद ने चमत्कारिक रूप से उसे बचा लिया।

इवान जब लहरों में फंसा हुआ था तो उसके पास एक गेंद तैरती हुई आई। उसने खुद को बचाने के लिए गेंद को पकड़ लिया। इवान ने गेंद को तब तक पकड़े रखा जब तक उसे कोस्ट गार्ड ने देख नहीं लिया। इस दौरान उसे एक दो नहीं, बल्कि गेंद के सहारे तैरते हुए पूरे 18 घंटे हो गए थे। रविवार को इवान को पानी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसके साथ ही उसका एक दोस्त मार्निट जोवानोस्की भी खो गया था, जो अभी तक नहीं मिला है।

इवान की ये अद्भुत कहानी ग्रीक मीडिया ने बड़े पैमाने पर कवर किया है। इवान, उसके पिता और कसांद्रा की मेयर नास्तासिया चाल्किया ने गेंद के साथ फोटो खिंचाई। फोटो जब तेजी से मीडिया में देखी गई तो एक मां ने गेंद को पहचान लिया। उसने बताया कि टीवी पर जब उसने गेंद देखा तो उसे ये उसके बच्चों की बॉल जैसी लगी। ये गेंद उसके बेटों की है जो इवान के रेसक्यू के 10 दिन पहले खो गई थी। ये गेंद लेमनोस आइलैंड पर खो गई थी, जो इवान के खोने की जगह से 80 किमी दूर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *